फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chit fund office opened in Basti; Assistant Registrar appointed.

Basti News: बस्ती में खुला चिट्स फंड कार्यालय, सहायक निबंधक की हुई तैनाती

Wed, 10 Jun 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chit fund office opened in Basti; Assistant Registrar appointed.
बस्ती। मंडल मुख्यालय पर फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय खुल गया है। मंडल के लिए एक नया पद सृजित करते हुए सहायक निबंधक की तैनाती भी कर दी गई है। इससे अब इधर-उधर कार्य के लिए जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय होने के बावजूद यहां फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय नहीं था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या को देखते हुए सांसद राम प्रसाद चौधरी और विधायक कप्तानगंज कविंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। मांग किया था कि मंडल मुख्यालय पर चिट्स फंड कार्यालय की स्थापना हो। इसके क्रम में 31 मई 2026 को निदेशालय कोषागार के संयुक्त निदेशक संतीश कुमार सिंह के आए स्थानांतरण आदेश पत्र में मंडल मुख्यालय में नवसृजित सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स बस्ती मंडल बस्ती के पद पर बदायू में वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत में तैनात जेनिथ कांत को बस्ती में सहायक निबंधक के पद पर तैनाती दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed