{"_id":"69178f7d39b995a04b05e3e4","slug":"childrens-day-sports-and-cultural-programs-in-full-swing-in-schools-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147709-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस : विद्यालयों में खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस : विद्यालयों में खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Sat, 15 Nov 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिलेभर के परिषदीय एवं निजी विद्यालयों में 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालयों में रंगबिरंगी सजावट, सांस्कृतिक गतिविधियां और बच्चों की खिलखिलाहट से उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शिक्षकों ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन, बाल अधिकारों और शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।
दुबौलिया संवादाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय पंडितपुर और नेपालीपुर में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण तथा निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बनकटी संवादाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय पडरी में विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर मेकिंग व बाल मेला का आयोजन किया गया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। हर्रैया संवादाता के अनुसार क्षेत्र के काजीपुरा, बेलवा, बड़ोली, चांदपुर के विद्यालयों में बच्चों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुति, कबड्डी और 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। अभिभावक सम्मेलन में बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और स्वास्थ्य पर चर्चा हुई।
गौर संवादाता के अनुसार ब्लॉक के संग्रामपुर, मालीकनपुर, चिरचिरा, असना, छोटोड़ी, बखिरा आदि विद्यालयों में बाल दिवस पर बच्चों ने चित्रकला, भाषण, कविता पाठ और विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए। कलवारी संवादाता के अनुसार क्षेत्र के खनुआना, चौरा, चांदपुर, कंजराडाड़, अकौलिया, सुभाषनगर में खेलकूद और स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। विद्यालयों में समूह गीत, मनोरंजक खेल और बाल संवादाता सत्र केंद्र में रहे।
विज्ञापन
रुधौली संवादाता के अनुसार लालगंज, इटहुआ, बड़हा, भारार, जनौरा के विद्यालयों में चित्रकला, विज्ञान परियोजना, कहानी–वाचन और खेल प्रतियोगिताएं हुईं। विक्रमजोत संवादाता के अनुसार क्षेत्र में सोनहा, डड़वा, रामपुर, भटवलिया, खम्हरिया के विद्यालयों में सामूहिक नृत्य, कविता पाठ और विज्ञान मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।