फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children will now study digitally in council schools

Basti News: परिषदीय विद्यालय में बच्चे अब डिजिटल पढ़ाई करेंगे

Sat, 10 Feb 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Children will now study digitally in council schools
स्विफ्ट प्लेटफॉर्म से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान के कठिन प्रश्नों को करेंगे हल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में संसाधनों के बाद डिजिटल पढ़ाई पर जोर देने के लिए तैयारी की जा रही है। इससे बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से स्विफ्ट प्लेटफॉर्म विकसित किया गया। जहां परिषदीय विद्यालय के कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राएं अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान के कठिन प्रश्न आसानी से हल करना सीख सकेंगे।
जिले में 2206 परिषदीय विद्यालयों में लगभग दो लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार की ओर से 209 स्मार्ट क्लास बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉकों पर 14 आईसीटी लैब तैयार किए जा रहे हैं। शिक्षक व छात्रों की उपस्थिति के साथ 12 तरह की रजिस्टर को ऑनलाइन करने के लिए 1726 स्कूलो को टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के अनुसार से अब कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्विफ्ट प्लेटफॉर्म विकसित क्रिया गया। जो एक साधारण एप को तरह मोबाइल में अपलोड किया जा सकेगा। इसमें बच्चों के लिए एससीईआरटी पाठ्यक्रम की सुविधा मिलेगी। वही महत्वपूर्ण विषयों को विषय विशेषज्ञों वीडियो उपलब्ध है। जिसके आधार पर बच्चों को गणित व विज्ञान के कठिन प्रश्नों को हल करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि बीईओ और जिला समन्वयक निरीक्षण के दौरान डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए शिक्षक व विद्यार्थी को प्रेरित करेंगे। सभी शिक्षक मोबाइल फोन में अप्लीकेशन डाउनलोड कर अभिभावको च छात्रों को भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed