फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children will get Rs 1200-1200 for stationery and dress.

Basti News: स्टेशनरी और ड्रेस के लिए बच्चों को मिलेंगे 1200-1200 रुपये

Wed, 19 Jun 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Children will get Rs 1200-1200 for stationery and dress.
30 जून तक अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 2075 परिषदीय स्कूलों के करीब 1.60 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में 30 जून तक ड्रेस, स्टेशनरी और जूते-मोजे के लिए 1200-1200 रुपये डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे।
जिले में 2075 परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक करीब 1.60 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हर वर्ष प्रत्येक विद्यार्थी को ड्रेस, स्टेशनरी और जूता-मोजा के लिए 1200 रुपये दिए जाते हैं। इस हिसाब से करीब दो करोड़ रुपये डीबीटी करने की तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग जुटा है।
विज्ञापन

अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद से अब छात्र-छात्राओं को यह धनराशि दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने कहा कि पिछले सत्र में ड्रेस और स्टेशनरी के लिए धनराशि भेजने में थोड़ा विलंब हो गया था, लेकिन इस बार तेजी से काम हो रहा है। जून माह के अंतिम सप्ताह तक सभी छात्र- छात्राओं के अभिभावकों के खातों में रुपये डीबीटी किए जाएंगे। इससे वे ड्रेस, स्टेशनरी जूते-मोजे खरीदेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed