फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children were welcomed to the school on the first day of the new session

Basti News: नए सत्र के पहले दिन विद्यालय में बच्चों का हुआ स्वागत

Wed, 02 Apr 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 02 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Children were welcomed to the school on the first day of the new session
बस्ती। जनपद के विद्यालयों में नवीन सत्र का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का माल्यार्पण व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कई विद्यालयों में मिड-डे मील में बच्चों को पूड़ी, सब्जी, खीर आदि खिलाए गए। कुछ विद्यालयों प्रगति पत्र वितरित किए गए तो कुछ विद्यालयों में बिना प्रगति पत्र प्राप्त किए ही बच्चे अगली कक्षा में पहुंच गए। शिक्षकों का कहना है कि समय कम मिलने के कारण अंक पत्र तैयार नहीं हो सका है। जल्द ही बच्चों को अंक पत्र दे दिया जाएगा। कुछ विद्यालयों में किताबें भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

नए सत्र पर निर्धारित समयानुसार परिषदीय विद्यालय सुबह खुले। विद्यालयों में साफ सफाई के साथ बच्चों के स्वागत की स्वागत की पूरी तैयारी की गई थी। विद्यालय में बच्चों के पहुंचने पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनको तिलक लगाकर फूल बरसाए। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय उभाई व कंपोजिट विद्यालय रेवरादास समेत 160 विद्यालयों में नए सत्र पर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन पर फूल भी बरसाए गए, जिससे बच्चे विद्यालय आने के लिए प्रेरित हों। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सत्र 2025-26 अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर गया है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद की देखरेख में मिड-डे मील में हलवा व खीर बच्चों को दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को प्रगति पत्र दिया।
विज्ञापन

हरैया प्रतिनिधि के अनुसार, चमरहिया परिषदीय विद्यालय में नव प्रवेशोत्सव और स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भारती शुक्ला ने स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्कूल चलो अभियान में अभिभावकों का जयागरूक किया किया गया। प्रधानाध्यापिका भारती शुक्ला समेत अन्य शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी व बनकटी में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव व प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी व शिक्षकों ने नए सत्र पर छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली के समापन के बाद बच्चों के पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर मो. ईकबाल, अनुपमा, विनोद कुमार, ऋषभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed