{"_id":"6a0cb3aebde2503fbf086a56","slug":"children-suffering-from-stomach-problems-and-breathing-problems-in-the-elderly-basti-news-c-207-1-bst1005-158937-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेट की समस्या से जूझ रहे बच्चे बुजुर्गों को सांस की तकलीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेट की समस्या से जूझ रहे बच्चे बुजुर्गों को सांस की तकलीफ
विज्ञापन
बस्ती। पिछले 10 दिनों से मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। कभी तेज धूप, कभी बादल और तापमान में अचानक गिरावट व बढ़ोतरी के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों में देखने को मिल रहा है। वर्तमान में बच्चे पेट की बीमारी से अधिक जूझ रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार और गले में संक्रमण से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पेट में संक्रमण व सांस की तकलीफ लिए भी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। पहले जहां रोजाना ओपीडी में करीब 950 मरीज आते थे। पिछले पांच-छह दिनों में इनकी संख्या बढ़कर हजार तक पहुंच गई है। हालत यह है कि दवा लेने के लिए लोग सुबह ही जिला अस्पताल में जुटने लगे है। फिजिशियन कक्ष के बाहर सामान्य मरीज व बाल रोग विभाग की ओपीडी में बच्चों की संख्या बढ़ी है। पर्चा बनाने से लेकर डॉक्टर तक को दिखाने में मरीजों को आधे से एक घंटा का समय लग रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार, बदलते मौसम में बच्चों व बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण वे जल्दी वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर दर्द और उल्टी जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। सांस लेने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों की तुलना में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग उपचार के लिए अस्पताल आ रहे हैं।
पीएचसी बनकटी के एमओआईसी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, अभी ठंडी चीजों से परहेज कराएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बुखार या संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और बिना सलाह के दवा न दें।
पेट में अचानक मरोड़, उल्टी फिर दस्त की शिकायत बढ़ी है। सिर में भी दर्द है। वहीं, अन्य सीएचसी-पीएचसी पर भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिले इसके लिए सभी एमओआईसी को निर्देश दिए गए हैं। आरक्षित बेड व पानी समेत अन्य दवाएं उपलब्ध हैं।