फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Child met family through social media

Basti News: सोशल मीडिया के जरिए परिवार से मिला बालक

Wed, 26 Apr 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Child met family through social media
नगर बाजार (बस्ती) कलवारी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी एक छ:वर्षीय बालक अपने घर से निकलकर रास्ता भटक गया। परिजन उसे ढूंढने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

इसी बीच कलवारी थाना क्षेत्र के पूरा पिरई(तकिया) के पास देर रात गांव वालों ने एक बच्चे को रोते हुए इधर-उधर घूमते देखा। ग्रामीणों के पूछताछ करने पर वह अपने गांव का नाम नहीं बता रहा था। इसी बीच गांव के आदिल खान को लोगों ने सूचना दी। आदिल ने तुरंत अपने सोशल नेटवर्किंग के जरिये बच्चे की फोटो वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर बालक का फोटो वायरल होते ही बच्चे के मामा व माता पिता ने अपने बच्चे विवेक की पहचान की और वह लोग पूरा पिरई गांव पहुंच गए। अपने बच्चे को पाकर रो पड़े। आदिल को धन्यवाद देकर अपने बच्चे को लेकर साथ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed