फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chief and BDO gave keys to housing beneficiaries

Basti News: आवास लाभार्थियों को प्रमुख व बीडीओ ने दी चाबी

Sat, 08 Jul 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chief and BDO gave keys to housing beneficiaries
आवास योजना के लाभार्थी को चाभी सोंपने प्रमुख यशकांत सिंह।
बस्ती। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को शुक्रवार को गौर ब्लॉक सभागार में बीडीओ वर्षा बंग व प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल ने आवास की चाबी सौंपी। जिसमें 110 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई। ग्राम पंचायत परासडीह की ममता शुक्ला व कैलाशा को बीडीओ ने उनके घर जाकर चाबी दी। मौके पर एडीओ पंचायत श्याम बिहारी, इंद्रेश यादव, अमन शुक्ल, सुधीर सिंह, कौशलेंद्र पाल सिंह, महेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे। दुबौलिया ब्लॉक सभागार में हाउसिंग फॉर ऑल अभियान के तहत लाभार्थियों को आवास की चाभी दी गई। मुख्य अतिथि प्रमुख गीता यादव ने कहा कि ब्लॉक से सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मौके पर एडीओ आईएसबी चंद्रशेखर सिंह, शोभा राम राजभर, राजेश यादव, दिनेश शर्मा, प्रदीप आर्य, पंकज मिश्रा, आशीष, वीरेंद्र, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में बीडीओ विनोद कुमार सिंह ने 15 आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी।
विज्ञापन


-----
वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाउसिंग फॉर ऑल के लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 20, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 10,000 तथा 20000 रुपये का ऋण वितरित किया। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति तथा एडीएम कमलेश चंद, परियोजना निदेशक राजेश कुमार झा ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एके मिश्रा, डॉ स्वाति, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed