Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chhath Festival: Increased activity in the markets; shopping for ritual items and fruits begins.

छठ पर्व : बाजार में बढ़ी चहल-पहल, पूजन सामग्री व फलों की खरीदारी शुरू

Thu, 12 Nov 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chhath Festival: Increased activity in the markets; shopping for ritual items and fruits begins.
जिला अस्पताल चौराहे पर सजी फल की दुकान संवाद
बस्ती। छठ महापर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। पूजन सामग्री, फल और कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। गांधीनगर, पुरानी बस्ती, पांडेय बाजार और मंगल बाजार समेत प्रमुख बाजारों में दुकानें सज गई हैं। पर्व को लेकर व्रती महिलाओं में उत्साह है तो कारोबारियों को भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं व्रत से जुड़ी सामग्री जुटाने में लगी हैं। बाजार में फल, पूजा के सामान और नए कपड़ों की खरीदारी हो रही है। दुकानदारों ने भी पर्व की मांग को देखते हुए सामान की उपलब्धता बढ़ाई है। पंडित देवस्य मिश्रा के अनुसार, छठ महापर्व पूर्वांचल के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। इससे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है।
विज्ञापन

जिले में अमहट घाट और निर्मली कुंड समेत विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होता है। यहां बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में नहाय-खाय से लेकर खरना और सूर्य को अर्घ्य देने तक अलग-अलग धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चार दिनों तक चलेगा छठ महापर्व

- 13 नवंबर, नहाय-खाय: स्नान के बाद सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत होगी।
- 14 नवंबर, खरना : व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगी।
- 15 नवंबर, संध्या अर्घ्य : अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
- 16 नवंबर, उषा अर्घ्य : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं पारण कर व्रत पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed