फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chaupal set up to prevent crimes related to women

Basti News: महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम के लगाई गई चौपाल

Fri, 20 Oct 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chaupal set up to prevent crimes related to women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रुधौली। महिलाओं एवं बालिका की सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जागरुक करने का प्रयास किया। महिला उपनिरीक्षक सरोज माला, आरक्षी प्रियंका विश्वकर्मा व रीता यादव ने क्षेत्र के विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति सजग रहने की सीख दी।

श्रीमती धनसीरा पीजी कॉलेज, श्रीमती इंद्रावती इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उप निरीक्षक ने बताया कि गांव हो घर सड़क या स्कूल कहीं भी डरने की आवश्यकता नहीं है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1090, 112 या पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला आरक्षी प्रियंका विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 सशक्तिकरण अभियान व महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की गई। इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति बुकलेट वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed