फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chaunsa and Dussehri of Basti will create a buzz in Lucknow Mango Festival

Basti News: लखनऊ आम महोत्सव में धूम मचाएंगे बस्ती के चौसा व दशहरी

Fri, 04 Jul 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Chaunsa and Dussehri of Basti will create a buzz in Lucknow Mango Festival
बस्ती। जिले का चौसा और दशहरी लखनऊ के आम महोत्सव में धूम मचाने के लिए तैयार है। महोत्सव में शामिल होने वाले आम की सूची बनाई गई है। विभाग किसानों से भी संपर्क कर पूरी एहतियात के साथ उनका चयन किया है।
विज्ञापन

लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुक्रवार से रविवार तक चलेगा। इसमें प्रदेशभर से आम की 800 से अधिक प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बस्ती की ओर से इस बार भी दशहरी, कपूरी, गौरजीत, अम्रपाली, चौसा, मल्लिका, खास प्रकार के देसी आम समेत कई प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह आम प्रदेश से आए किसानों का ही नहीं अधिकारियों का भी ध्यान अपनी तरफ खीचेंगे।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी और उद्यान निरीक्षक भानु प्रताप त्रिपाठी बागवानों को लेकर लखनऊ जाएंगे। जनपद ने दशहरी, चौसा समेत अन्य आम प्रजाति में इनाम प्राप्त किया था। डीएचओ ने बताया कि जनपद के बागवानों की आम प्रजातियों को महोत्सव में प्रदर्शित करेंगे। ऑनलाइन आवेदन कर बागवानों से सूची मांगी गई थी। बागवानों का चयन किया जा रहा है। अवध शिल्प ग्राम-लखनऊ में आम महोत्सव का आयोजन चार से छह जुलाई तक किया जाएगा। चयनित किसान प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार पा सकेंगे। डीएचओ ने बताया कि चयनित किसानों को साथ टीम रवाना होगी। बागवान स्टॉल पर अपने बाग के आम की प्रदर्शनी लगाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले बागवानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed