फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chaos in the lab, practical exam will be held from 23rd

Basti News: लैब में अव्यवस्था, 23 से होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

Tue, 07 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chaos in the lab, practical exam will be held from 23rd
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल करती छात्राएं
124 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, पर्यवेक्षक नियुक्त
विज्ञापन

लैब में कहीं संसाधन की कमी तो कहीं अध्यापक नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 23 जनवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। काॅलेजों के प्रधानचार्यों के मुताबिक, प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की कापियां तैयार कराई जा रही है। हालांकि जायजा लेने पर अधिकतर विद्यालयों में लैब बंद मिला तो कहीं बिजली कटे नजर आएं।
सकसेरिया इंटर कॉलेज में मंगलवार की दोपहर के 12 बजे पहुंचने पर विद्यालय के लैब बंद मिला। प्रधानाचार्य हरीराम बंसल ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। दोपहर के एक बजे खैर इंडस्ट्रीयल इंटर कॉलेज पहुंचने पर विद्यालय के लैब में सीमित उपकरण नजर आए। जबकि विद्यालय के अन्य लैब बंद मिले। प्रधानाचार्य मो. रफी अंसारी ने बताया कि बिजली आने पर लैब में रोशनी होगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तैयारी पूरी है। अभी विभाग से पर्यवेक्षक संबंधी कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में कैमेस्ट्री के लेक्चरर नहीं है। वहीं लैब में संसाधनों का नितांत अभाव है। प्रधानाचार्य संघिला चौधरी ने बताया कि लैब से जुड़े संसाधनों की कमी है। प्रयोगशाला से संबंधित उपकरण की सूची विभाग को भेजी गई है। मगर, अभी उपकरण आए नहीं है। काॅलेज में सीमित संसाधनों के बीच छात्राएं लैब में प्रैक्टिकल करतीं नजर आईं। लैब में एक एलईडी बल्ब जल रहा था। यही हाल जनपद के अन्य विद्यालयों का है। कहीं विज्ञान के शिक्षकों की कमी तो कहीं लैब सहायक नहीं हैं। कई काॅलेजों के लैब उपकरणों पर धूल जमें नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कोट
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 जनवरी से विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्त कर दी गई है। 24 फरवरी से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जनपद में 124 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश विद्यालयों को दिए गए है।
- जगदीश शुक्ला, डीआईओएस
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed