फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Change signals enthusiasm: Raj Babbar

परिवर्तन का संकेत है उत्साह: राजबब्बर

Fri, 26 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 26 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Change signals enthusiasm: Raj Babbar
हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेसजनों  का उत्साह परिर्तन का संकेत है। 2017 का विधानसभा चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। जोश के साथ पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का  आवाह्न किया। राज बब्बर के स्वागत कें भारी भीड़ उमड़ी थी। इसे देख कांग्रेस नेता काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

 शुक्रवार को 27 साल, यूपी बेहाल उद्घोष जनसंदेश यात्रा के  नायक व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. पीएल पुनिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, सांसद  प्रमोद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम पाल, उपाध्यक्ष व चेयरमैन अनुसूचित जनजाति विभाग भगवती चौधरी, पूर्व सांसद डॉ.  संतोष सिंह, रामआसरे प्रसाद, लालचंद निषाद का जिला कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिले की सीमा सिहारी में प्रवेश के बाद कोड़रा में यूथ कांग्रेस के अंकुर वर्मा,  हड़िया चौराहे पर  रामचेला, पटेल चौराहे पर रमेश कुमार सिंह, जगनरायन आर्य, जयंत चौधरी, कौशल  त्रिपाठी, बड़ेवन में प्रेमशंकर द्विवेदी, सुरेन्द्र मिश्रा, राजुकमार  सोनकर, पवन चौरसिया, डॉ. वाहिद सिद्धीकी, गुड्डू सोनकर ने स्वागत किया। जगह जगह हुए स्वागत में  बाबूराम सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रामसूरत सिंह, शीतला सिंह, विपिन राय,  अविनाश पाण्डेय, परवेज अहमद, विमला राठी, शकुन्तला देवी, रमा चतुर्वेदी ने जनसंदेश यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत  किया। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राममिलन चतुर्वेदी, अनिरूद्ध तिवारी, छोटेलाल  तिवारी, नर्वदेश्वर शुक्ला, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मानिकराम मिश्रा,  डा. रामगोपाल सिंह, बसंत चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, रंजना सिंह, कौशल किशोर  श्रीवास्तव, रीता चटर्जी, रामनौकर शुक्ल, साधूसरन आर्य आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन

इंसेट
शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक
बस्ती। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन चौरसिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें जनसंदेश यात्रा में व्यापक भागीदारी का निर्णय लिया गया। चौरसिया ने कहा कि पिछले 27 साल में प्रदेश की जनता बेहाल है। उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं।  कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू मुंडेरवा और बस्ती चीनी मिलें बंद हैं। जनता को जागरूक करने के लिए यह यात्रा है। सभी बढ़चढ़ कर भागेदारी निभाएं। इस दौरान सुरेंद्र मिश्र, बेचू गुप्ता, विनोद चौरसिया, अवनीश त्रिपाठी, शरद मिश्र, अनिल यादव आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed