फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Change in weather... increase in patients suffering from cold and cough

Basti News: बदला मौसम का मिजाज...सर्दी-जुकाम के बढ़े मरीज

Thu, 29 Jan 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Change in weather... increase in patients suffering from cold and cough
इलाज के लिए पहुंचे मरीज।
बस्ती। मौसम में अचानक बदलाव ने लोगों की सेहत पर असर डाल दिया है। ठंडी हवा के प्रभाव से बीमारियों में वृद्धि देखने को मिली। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में कुल 945 मरीज पहुंचे, जिनमें 150 मरीज वायरल संक्रमण, बुखार व पेट दर्द के थे और 70 से अधिक मरीज सांस व जकड़न संबंधी परेशानियों की शिकायत लेकर आए थे।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर पर लंबी लाइनों के कारण मरीजों को पर्चा बनवाने में ही काफी समय लग गया। चिकित्सक कक्षों के बाहर भी मरीजों की कतार लगी रही। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन रोग विभाग और बाल रोग विभाग में देखी गई। तीमारदार बच्चों को लेकर आए, जिन्हें सर्दी, खांसी और सांस में दिक्कत जैसी समस्या थी। वहीं, बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। बुजुर्गों में सांस की तकलीफ सबसे अधिक पाई गई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि मौसम में ऐसे अचानक बदलाव सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं को बढ़ा दिया है। ठंडी हवा और बारिश से बचें, गर्म कपड़े पहनें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और गर्म पेय पदार्थ लेना जरूरी है। इसके साथ ही, मास्क पहनना और हाथों की स्वच्छता बनाए रखना भी संक्रमण से बचाव में मददगार साबित हो सकता है। मौसम के बदलते मिजाज से ही वायरल संक्रमण बढ़ा है। बच्चों में त्वचा संबंधी दिक्कतें भी आ रही हैं। डॉक्टरों ने सफाई पर ध्यान देने के लिए तीमारदारों को प्रेरित किया। वहीं, गंभीर संक्रमण वाले बच्चों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में भी दिखी भीड़
जिला महिला अस्पताल में भी मरीजों की लंबी कतार दिखी। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक में भीड़ दिखाई दी। महिलाएं कतारबद्ध होकर परामर्श ले रही थीं। कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए दूसरे दिन बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में बदलाव से मरीजोंं की संख्या में इजाफा हुआ है। अन्य दिनों से मरीजों की संख्या अधिक रही। इसको देखते हुए डॉक्टरों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed