फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Change in charge of seven police stations, 17 outposts including Kotwali

कोतवाली सहित सात थानों, 17 चौकियों के प्रभारी बदले

Sat, 15 Oct 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Change in charge of seven police stations, 17 outposts including Kotwali
कोतवाली सहित सात थानों, 17 चौकियों के प्रभारी बदले
विज्ञापन

बस्ती। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कोतवाली सहित जिले के सात थानों और 17 पुलिस चौकियों के प्रभारियों समेत 44 इंस्पेक्टर व एसआई का तबादला किया है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रहे शशांक शेखर राय को शहर कोतवाली का कोतवाल बनाया गया है। वहीं कोतवाल रहे इंस्पेक्टर संजय कुमार को दुबौलिया थाने की कमान सौंपी गई है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया विनोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक सोनहा की जिम्मेदारी है। थाना प्रभारी पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव को कलवारी का थानेदार बनाया है। यहां तैनात प्रभारी प्रदीप सिंह को थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती, स्वॉट प्रभारी गजेंद्र सिंह को पैकोलिया का थानेदार और छावनी के थानेदार उमाशंकर त्रिपाठी को स्वॉट टीम का प्रभारी बनाया गया है। पैकोलिया के थानेदार दुर्गेश कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष छावनी की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

इसी प्रकार पुलिस लाइंस से एसआई हुबलाल को प्रभारी चौकी लालगंज, चौकी प्रभारी अस्पताल थाना कोतवाली अमित सिंह को चौकी प्रभारी अमहट घाट, चौकी प्रभारी मुसहा जलेबीगंज पैकोलिया देवव्रत शर्मा को थाना पैकोलिया भेजा गया है। प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा जितेंद्र सिंह को चौकी गांधीनगर भेजा गया है। रामदेव प्रभारी चौकी असनहरा को प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा बनाया गया है। ऋषि देव थाना छावनी से प्रभारी चौकी जेल गेट, शैलेंद्र सिंह एसआई थाना परसरामपुर को प्रभारी चौकी पटेल चौक, संतोष सिंह को प्रभारी चौकी हनुमानगंज थाना रुधौली से प्रभारी चौकी रौता चौराहा थाना कोतवाली बनाया गया है। प्रभारी चौकी सिकंदरपुर पवन मिश्रा थाना परसरामपुर से प्रभारी चौकी मनौरी थाना वाल्टरगंज बनाए गए हैं। संजय यादव प्रभारी चौकी पटेल चौक थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी उमरिया थाना दुबौलिया, हरिराय थाना नगर से प्रभारी चौकी मूसहा जलेबीगंज थाना पैकोलिया और नगर थाने से अनस अख्तर को चौकी प्रभारी करहली थाना नगर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील गौड़ थाना हर्रैया से प्रभारी चौकी बहादुरपुर थाना कलवारी, ललितकांत यादव प्रभारी चौकी महाराजगंज थाना कप्तानगंज से प्रभारी चौकी अस्पताल थाना कोतवाली बनाए गए हैं। एसआई व्यासमुनि यादव थाना कप्तानगंज से प्रभारी चौकी सिकंदरपुर थाना परसरामपुर, अरविंद यादव प्रभारी चौकी प्रभारी रौता चौराहा थाना कोतवाली से एसएसआई थाना पुरानी बस्ती बनाए गए हैं। प्रभारी चौकी गांधीनगर मनीष जायसवाल को प्रभारी चौकी असनहरा थाना सोनहा बनाया गया है।
सर्वेश कुमार प्रभारी चौकी जेल गेट थाना कोतवाली से प्रभारी चौकी महाराजगंज थाना कप्तानगंज, योगेंद्र कुमार प्रभारी चौकी उमरिया थाना दुबौलिया से प्रभारी चौकी घघौवा थाना परसुरामपुर, अजय कुमार सिंह प्रभारी चौकी घघौवा से प्रभारी चौकी हनुमानगंज थाना रुधौली और जितेंद्र मिश्रा प्रभारी चौकी मनौरी थाना वाल्टरगंज से थाना कप्तानगंज भेजे गए हैं।

इसी तरह एसआई श्रवण यादव पुलिस लाइंस से थाना नगर, विजय यादव थाना गौर, राम सुरेश यादव थाना गौर, मनोज कुमार दुबे थाना हर्रैया, जयप्रकाश त्रिपाठी को थाना लालगंज, डायल 112 से एसआई नंदकिशोर यादव को थाना छावनी भेजा गया है। सुभाष राय को हर्रैया, जनार्दन यादव को कप्तानगंज, हरिराम यादव को दुबौलिया, राजनाथ सिंह को सोनहा, विंध्यवासिनी प्रसाद को लालगंज, ध्रुवराज यादव को पुरानी बस्ती, मातादीन यादव को रुधौली, शुभकरण को वाल्टरगंज और सुरेंद्र कुमार शर्मा को कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed