{"_id":"697282b207a8b1732e0561b9","slug":"challans-issued-for-65-vehicles-basti-news-c-207-1-bst1006-151805-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 65 वाहनों का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 65 वाहनों का काटा चालान
विज्ञापन
बस्ती। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बाइक लेकर स्टंटबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ परिवहन विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर स्टंटबाजी करने वाले, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले, रांग साइड से वाहन लेकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस दौरान दो पहिया और चार पहिया मिलाकर कुल 65 वाहनों का चालान किया गया। आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन के निर्देश पर टीम ने विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
यात्री मालकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से अपील किया कि सड़क पर नशे की हालत में वाहन कतई न चलाए। रांग साइड से वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। आरटीओ प्रशासन ने बताया कि 31 जनवरी तक अभियान नियमित चलाया जाएगा। संवाद