{"_id":"612bc94f8ebc3e7a177724b0","slug":"certificate-basti-news-gkp407253228","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ी जाति प्रमाण न मिलने से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ी जाति प्रमाण न मिलने से गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कसौधन एवं कांदू समाज को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की जारी सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र न मिलने से नाराजगी है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मंडलायुक्त से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता की अगुवाई में पहुंचे समाज के लोगों ने सहायक आयुक्त को ज्ञापन भी दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई वर्षों तक कसौधन कांदू जाति के लोगों को पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाता रहा है। कुछ वर्षों से इसे रोक दिया गया है। इससे जिले के कसौधन व कांदू समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारी नेता ने छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए अतिशीघ्र प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है।
इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव उर्फ काजू, उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा, संगठन मंत्री अरशद जावेद, जिला मंत्री राजेश वर्मा, मंगल सिंह ,गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।