फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Central cleanliness survey team can come anytime

Basti News: कभी भी आ सकती है केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम

Sat, 08 Jul 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Central cleanliness survey team can come anytime
बस्ती। शहर की सफाई व्यवस्था में फिसड्डी बनी नगर पालिका को एक बार फिर से सफाई के परीक्षण से गुजरना होगा। वह भी केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम की नजर से। इस टेस्ट में क्या होगा? यह तो तय नहीं है, मगर पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी सफाई व्यवस्था में जुटे हैं। वह रिकार्ड में फिसड्डी साबित नहीं होना चाहते। उनका यह प्रयास कितना सफल होगा यह तो समय बताएगा, मगर अभी उनकी टीम लगातार लोगों के स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में जुटी है।
विज्ञापन

लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए वाल पेंटिंग भी कराई जा रही है। हालांकि लोगों का कहना है कि दीवारों पर अच्छे-अच्छे स्लोगन लिखने के साथ ही पालिका को कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता प्रबंधन पर भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए केंद्रीय टीम सर्वेक्षण के लिए किसी भी दिन आ सकती है। इसको लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। दुकानदारों को डस्टबिन रखने और कचरा न फैलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं शहर स्थित सामुदायिक शौचालयों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से वाल पेंटिंग कराई जाएगी। शहर में कूड़ा निस्तारण न होने से नगर पालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण में बहुत अधिक फायदा अभी तक नहीं मिला है। एक हजार अंक कूड़े के अच्छी तरह से निस्तारण के होते हैं। जिसमें नगरपालिका परिषद को हमेशा काफी कम अंकों से ही संतोष करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सफाई दुरुस्त कराई जा रही है। स्वच्छता को लेकर कूड़ा निस्तारण के उचित प्रबंधन के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को भी स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जा रहा है। शहर के शौचालयों में स्वच्छता संबंधी वाल पेंटिंग कराई जाएगी है। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ईओ ने बताया कि पूरा प्रयास किया जा रहा है कि इस बार नगर पालिका को स्वच्छता अवार्ड हासिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

नगर पालिका बस्ती की रैंकिंग पर एक नजर



नेशनल रैंकिंग

वर्ष रैंक
2019-312

2020-272

2021-340

2022-231
-------

स्टेट रैंकिंग

2020-38

2021-54

2022-44

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed