{"_id":"67eae029a76f64a1770b596c","slug":"celebrated-the-birth-anniversary-of-medha-founder-laxmikant-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134320-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेधा संस्थापक लक्ष्मीकांत की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेधा संस्थापक लक्ष्मीकांत की जयंती मनाई
Tue, 01 Apr 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पूर्व आईएएस व मेधा संस्थापक स्व. लक्ष्मीकांत शुक्ल को उनकी 72वीं जयंती पर याद किया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेधा प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों को आर्थिक आधार पर शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति की सुविधा, जाति मुक्त संविधान की परिकल्पना देने वाले लक्ष्मीकांत को सेवा काल में ही उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। उनकी किताब जातिराज को तत्कालीन सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया। लेकिन वे डिगे नहीं और शिक्षा के सवाल पर आखिरी सांस तक लड़ते रहे। उनकी प्रेरणा से मेधा लगातार शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति की सुविधा के सवाल पर संघर्षरत है।
दीन दयाल तिवारी ने कहा कि लक्ष्मीकांत के सिद्धांतों का पालन हो तो कई समस्याओं का समाधान हो जागा। शिक्षा के बाजारीकरण, कमीशनखोरी से अभिभावक त्रस्त है, प्रति वर्ष कमाई के नजरिये से किताबें बदली जा रही है, प्रतिवर्ष रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर अभिभावकों को आर्थिक रूप से कंगाल किया जा रहा है। मेधा इन सवालों को लेकर निरन्तर संघर्षरत है। संवाद