फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Celabarated World Hindi Diwas

हिन्दी भारतीय संस्कृतर की आत्मा

Mon, 10 Jan 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Celabarated World Hindi Diwas
‘हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा’
विज्ञापन

बस्ती। प्रेमचंद साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान की ओर से सोमवार को विश्व हिंदी दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. रामदल पांडेय ने कहा कि हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है।
भारत क्षेत्रफल तथा जनसंख्या की दृष्टि से एक वृहद तथा विशाल देश है। यहां अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग भाषाएं तथा बोलियां बोली जाती हैं। लेकिन, संपूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाली हिंदी भाषा ही है। साहित्यकार सत्येंद्रनाथ मतवाला ने कहा कि इतिहास में विभिन्न काल खंडों विदेशी आक्रमणकारियों के भारत देश में आ जाने से तथा भारत में ही बस जाने से हिंदी भाषा को समृद्ध तथा विकासवान होने का अवसर मिला।
विज्ञापन

विदेशी भाषा के कई शब्द हिंदी में ऐसे घुल मिल गए हैं। जैसे वह मूलत: हिंदी के शब्द हों, लेकिन अंग्रेजों के आने से अंग्रेजी भाषा ने न केवल अंग्रेजी को भारत में संपूर्ण रूप स्थापित तथा प्रचलित करने के भरसक प्रयास किया, बल्कि हिंदी के मूल स्वरूप को छिन्न-भिन्न करने हिंदी के कलेवर को नष्ट करने का प्रयास किया। हमें हिंदी की विकास यात्रा के साथ उसके व्याकरण की शुद्धता को बचा रखना होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि हिंदी के पास न तो शब्दों की कमी है और न ही बोलने वालों की। ऐसे में हिंदी की बोलचाल के विशुद्ध शब्दों का उपयोग ज्यादा से ज्यादा जनमानस को किया जाना चाहिए जिससे हिंदी भाषा के अस्तित्व की रक्षा होकर आने वाली पीढ़ी हिंदी को अच्छे से समझ कर पढ़ना तथा लिखना सीखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन करते हुए साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी के चलते भारत वासियों ने हिंदी के मूल स्वरूप को बचा तो लिया पर इसमें अंग्रेजी भाषा के अनावश्यक हस्तक्षेप को रोक पाने में सफल नहीं हो पाए जिसके कारण हिंदी को इंग्लिश भाषा की तुलना में निम्नस्तर माना जाने लगा। इस प्रवृत्ति को बदलना होगा। हिंदी विश्व व्यापी बन रही है किंतु उसके स्वरूप की रक्षा आवश्यक है।

संगोष्ठी में मुख्य रूप से ओम प्रकाश धर द्विवेदी, दीपक सिंह प्रेमी, डॉ. वीके वर्मा, ओम प्रकाशनाथ मिश्रा, शाद अहमद ‘ शाद’, जगदंबा प्रसाद भावुक, हरीश दरवेश, पेशकार मिश्र, नीरज कुमार वर्मा, असद बस्तवी, नीरज कुमार पांडेय, फरहान अख्तर, डॉ. पंकज सोनी, सामईन फारूकी, गणेश, दीनानाथ, जय प्रकाश गोस्वामी, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed