{"_id":"5fb95c558ebc3e9bcb6f29e4","slug":"cdo-panchyat-bhawan-basti-news-gkp3740095138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन के निर्माण में ईंट की गुणवत्ता मिली खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन के निर्माण में ईंट की गुणवत्ता मिली खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत भवन के निर्माण में ईंट की गुणवत्ता मिली खराब
सीडीओ ने जांच के लिए एकत्र कराया नमूना, ब्लॉक कार्यालय और पांच गांवों में जांची कार्यों की गुणवत्ता
प्रोजेक्ट फाइल में खाली बिल प्रस्तुत करने पर सचिव को नोटिस देने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। रामनगर ब्लॉक कार्यालय और पांच गांवों में हो रहे निर्माण कार्यों का सीडीओ सरनीत कौर ब्रौका ने शनिवार को निरीक्षण किया। ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत निधि से बन रहे सामुदायिक शौचालय की प्रगति जांची। कार्यालय के अभिलेखों के साथ परिसर और पटल का निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत अहिरौला में नवर्निमित पंचायत भवन की सुंदरता देखकर प्रधान और सचिव को शाबासी दी। ग्राम पंचायत अमारेडीहा में निर्माणाधीन पंचायत भवन में ईंट की गुणवत्ता खराब मिलने पर नाराजगी जताई। लैब में टेस्ट कराने के लिये ईंट के सैंपल भी साथ ले गईं। निर्माण में अब तक खर्च राशि के बारे में सचिव की ओर से सटीक जवाब न दे पाने और प्रोजेक्ट फाइल में खाली बिल प्रस्तुत करने पर सीडीओ ने सचिव पुष्पा श्रीवास्तव को शोकाज नोटिस देने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कोल्हुई में भी पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य का जायजा लिया। परसोहिया मे निजी जमीन पर बनाए गए मत्स्य पालन गड्ढे का अवलोकन कर संतुष्टि जतायी। इस मौके पर पीडी आरपी सिंह, बीडीओ मंजू त्रिवेदी, एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल सहित सभी सचिव और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।