{"_id":"5890d35d4f1c1b8a17e81b11","slug":"cc-camera-monitor-will-nominate-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी कैमरे की निगरानी में होगा प्रत्याशियों का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी कैमरे की निगरानी में होगा प्रत्याशियों का नामांकन
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
27 फरवरी को पांचवे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के नामांकन की सारी तैयारी पूरी हो गई हैं। नामांकन नौ फरवरी से और इसकी अधिसूचना दो फरवरी को जारी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि नामांकन से संबधित सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को स्वीप आब्जर्वर आशीष गोयल गोंडा से आ रहे हैं।
नामांकन की तैयारी को लेकर डीएम ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में सभी पांच विधानसभा का नामांकन करने की व्यवस्था बनाई गई है। बताया कि सीसी कैमरे की निगाह में नामांकन की प्रक्रिया निभाई जाएगी। इसके अतिरिक्त हर पल की स्टिल और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। नामांकन के समय प्रत्याशी अपने साथ चार प्रस्तावक ला सकते हैं। यानि फोर प्लस वन की व्यवस्था नामांकन के समय की है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले दो फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 13 तक नाम को वापस लिया जा सकता है। 27 फरवरी को मतदान होगा और 11 मार्च को मतगणना होगी। बताया कि 15 मार्च तक चुनाव संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।