फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CBSE first term exam will start from today

सीबीएसई फर्स्ट टर्म की परीक्षा आज से होगी शुरू

Mon, 29 Nov 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
CBSE first term exam will start from today
परीक्षा के लिए श्रीराम पब्लिक स्कूल में सीटिंग प्लान लगाता शिक्षक। - फोटो : BASTI
सीबीएसई फर्स्ट टर्म की परीक्षा आज से होगी शुरू
विज्ञापन

बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की फर्स्ट टर्म की मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 10वीं व 12वीं के 5697 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा 22 दिसंबर तक चलेगी।
सीबीएसई ने कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। इस बार दो टर्म में परीक्षा होगी। 10वीं प्रथम टर्म की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। 12वीं की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। 10वीं में 3282 व 12वीं में 2415 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। फर्स्ट टर्म की परीक्षा को ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। इसमें बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा। साथ में सैनिटाइजर लेकर आना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रत्येक विद्यार्थी व परीक्षक को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। थर्मल स्कैनिंग के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षा के लिए सचल दल गठन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, केंद्रीय विद्यालय, सेंट्रल एकेडमी, श्रीराम पाब्लिक स्कूल, कपिल गंगा, सीडीएम एकेडमी, आरसीसी पब्लिक स्कूल और सेंट जेवियर्स सहित 13 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेंगे 20 मिनट
विद्यार्थियों को 20 मिनट पेपर पढ़ने के लिए समय मिलेगा। पहले यह 15 मिनट था। परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एक केंद्र में ज्यादा से ज्यादा 350 विद्यार्थी ही परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed