{"_id":"6a8f3c9813e5be20cc006c3f","slug":"cause-of-death-unclear-in-post-mortem-report-viscera-preserved-basti-news-c-207-1-bst1005-165248-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन
बस्ती। ई-रिक्शा चालक फूलचंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह अस्पष्ट पाई गई। चिकित्सक ने बिसरा सुरक्षित कर उसे फोरेंसिक साइंस लैब भेजने की बात कही है। जब इस मामले में डाक्टर ने फूलचंद के शव पोस्टमार्टम किया, तो शरीर पर तात्कालिक तौर पर मौत की कोई पुख्ता वजह सामने नहीं आ पाई। डाॅक्टर किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके।
छावनी क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी ई रिक्शा चालक की सोमवार की रात संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई थी। स्वजन ने पटीदारों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। संदिग्ध मौत के मामले में पहेली और गहरी हो गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है, लेकिन डाॅक्टर की रिपोर्ट में मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने (कुड नाट बी असर्टेंड) के कारण चिकित्सक ने एहतियात के तौर पर मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
अब मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए बिसरा को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी गोरखपुर भेजा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस हर पहलू से अपनी तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। संवाद