{"_id":"691f6f1fa63eee3a3d0563cd","slug":"cases-of-cold-diarrhea-are-increasing-in-winter-basti-news-c-207-1-bst1005-148043-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ठंड में बढ़ रहे कोल्ड डायरिया के बढ़े मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ठंड में बढ़ रहे कोल्ड डायरिया के बढ़े मामले
Fri, 21 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे
बस्ती। सर्दी का मौसम शुरू होते ही बच्चों में कई प्रकार की मौसमी बीमारियां बढ़ने लगी है। बच्चों में उल्टी-दस्त यानी कोल्ड डायरिया के भी मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 से डेढ़ सौ बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर बच्चों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
चिकित्सक बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनका कहना है कि सर्दी के मौसम में कोल्ड डायरिया के मरीज आ रहे। उन्हें विशेष सतर्कता बरतने के लिए सुझाव दिए जा रहे। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इससे उनका पाचन तंत्र प्रभावित होता है। खासतौर पर जिन बच्चों का आहार असंतुलित होता है, वे जल्दी डायरिया का शिकार हो सकते हैं।
डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि इस समय के दौरान बच्चों को सुबह-शाम सर्दी से बचाना और उनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कोल्ड डायरिया के मामले आ रहे। बचाव से इससे बच सकते हैं। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 785 मरीज आए। इसमें मेडिसिन और बाल रोग विभाग में मरीज थे।