{"_id":"618ab8bcac4c317a372559ff","slug":"case-wife-and-her-lover-basti-news-gkp415788988","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज
पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था सिद्धार्थनगर पथरा बाजार का राकेश यादव
सोनहा के भैंसहिया से पत्नी के साथ निकले राकेश की कोल्हुई के पास मिली थी लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ससुराल आए सिद्धार्थनगर के युवक राकेश यादव की मौत मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी व उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत राकेश के बाबा राम लौटन ने तहरीर दी थी। दोनों आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शुरुआती जांच में संकेत मिला है कि राकेश की गला दबाकर हत्या की गई है। चेहरे पर नाखून के निशान मिलने से पुलिस आशंका जता रही है कि हत्या के समय छीनाझपटी हुई होगी।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि राकेश की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी पूजा यादव पुत्री बुधिराम निवासी भैंसहिया थाना सोनहा और उसके कथित प्रेमी राजू चौधरी निवासी भैंसहिया खुर्द बुजुर्ग थाना सोनहा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
बता दें कि सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी राकेश (30) पुत्र हरिश्चंद्र उर्फ तौलू यादव शनिवार को अपनी ससुराल भैंसहिया आया था। सोमवार सुबह करीब दस बजे वह ससुराल से पत्नी के साथ निकला था। दोपहर में सोनहा थाना क्षेत्र के सगरा-कोल्हुई मार्ग पर कोल्हुई गांव के डीह स्थित बाग में राकेश का शव मिला था। उसकी पत्नी तभी से लापता है। इसी वजह से शक की सुई पत्नी की तरफ घूमने लगी थी। एसपी का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।