फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case was on 12 people

सीएम का पुतला फूंकने में 12 पर मुकदमा

Tue, 05 Oct 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
case was on 12 people
सीएम का पुतला फूंकने में 12 पर मुकदमा
विज्ञापन

- पैकोलिया थाने में पुलिस ने की कार्रवाई
- लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर फूंका गया था पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के तेनुआ बाजार में सोमवार को लखीमपुर खीरी के घटना के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने एक नामजद व बारह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में बीट उपनिरीक्षक ने तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक रमेश यादव सोमवार को क्षेत्र भ्रमण पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश व बैंक चेकिंग के लिए मरवटिया बाजार जा रहे थे। वह तेनुआ बाजार के पास पहुंचे तो खालिक रजा उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में 10-12 अन्य लोग लखीमपुर खीरी में हुए घटना के विरोध में विधि विरुद्ध एकत्रित होकर कोविड 19 का पालन न करते हुए पुतला फूंक रहे थे। उपनिरीक्षक रमेश की तहरीर पर खालिक रजा उर्फ गुड्डू सहित बारह अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य लोगों को चिह्नित कर विधिक कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed