फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registered in connection with the death of Consolidation Lekhpal

Basti News: चकबंदी लेखपाल की मौत के मामले में केस दर्ज

Sun, 21 May 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Case registered in connection with the death of Consolidation Lekhpal
बस्ती। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के महनुआ गांव के पास मछली मंडी के सामने 16 मई की सुबह सड़क हादसे में चकबंदी लेखपाल की मौत मामले में पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थानाक्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव निवासी चंद्रप्रकाश (59) पुत्र कुरकुट चकबंदी कार्यालय बस्ती मुख्यालय पर लेखपाल के पद पर तैनात थे। मगंलवार को अपनी पत्नी चंद्रलता (55) व पोता नितिन (6) को बाइक पर बैठाकर सिद्धार्थनगर से बस्ती आ रहे थे। सोनहा थानाक्षेत्र के महनुआ गांव के पास कार की चपेट में आने उनकी मौत हो गई थी। कार चालक संतोष निवासी बीकापुर अयोध्या और सचिन निवासी सनकडीह थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही को हल्की चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे प्रभात कुमार की तहरीर पर तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में चालक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव पुत्र निवासी खलीलाबाद संतकबीरनगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed