फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registered against unknown person for theft

Basti News: चोरी करने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज

Sat, 01 Feb 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Case registered against unknown person for theft
गौर। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में मंगलवार की रात युवक को काबू में कर घर में रखा जेवर और नकदी को चोर च थे। इस मामले में गांव के रमेश कुमार की तहरीर पर गौर पुलिस ने शुक्रवार को एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गौर थाना के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी रमेश कुमार ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रात में बेटा और बहू कमरे में सो रहे थे। बेटा रात करीब 11:30 बजे लघुशंका करने के लिए उठा तो पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद चाकू सटाकर घर में घुस गए और सोने का हार, झाला, पावजेब, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो पायल, बच्चों का गुजहरा,दो सोने का लॉकेट व एक हजार नकद उठा ले गए। कपड़ों को इधर-उधर फेंक दिए।
विज्ञापन

इसके बाद सभी भाग निकले। बेटे ने शोर मचाया गया तो गांव के लोग जुट गए। तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना की सूचना लोगों ने डायल 112 को दी। थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed