{"_id":"676eff683fbd4061dc070ab4","slug":"case-registered-against-theft-at-army-subedars-house-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129472-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सेना के सूबेदार के घर चोरी के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सेना के सूबेदार के घर चोरी के मामले में केस दर्ज
Sat, 28 Dec 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
बभनान। कस्बे से सटे गिधनी गांव निवासी सेना के सूबेदार के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के गिधनी गांव निवासी श्याम सुंदर शर्मा सेना में सूबेदार पद पर मध्य प्रदेश में तैनात हैं। उनके छोटे भाई लालजी शर्मा भी सेना से रिटायर होकर मौजूदा समय में घर पर रहते हैं। सूबेदार की पत्नी के रिश्तेदार की मौत होने के बाद वहां चली गई हैं। उनके घर का एक हिस्सा खाली था। बुधवार की रात ताला तोड़कर चोर उनके घर में घुस गए और अंदर से कुंडी लगाकर घर में रखे बॉक्स अलमारी व सूटकेस को तोड़ डाला। उसमें रखे सामान को समेट कर जीने के रास्ते छत से बाहर कूद गए और कमरे में अंदर से कुंडी लगी रही।
सुबह जब लाल जी शर्मा उस हिस्से वाले घर पर गए तो अंदर से कुंडी बंद देख दंग रह गए। लाल जी ने बताया कि चोर दरवाजे पर लगे दो ताले तोड़ डाले और घर के अंदर के कमरे में लगे दो तालों को भी तोड़कर दिया। सुबह इसकी सूचना जरिए मोबाइल अपने भाई को दी। लालजी ने बताया कि वीआईपी सूटकेस में 10 हजार नकदी, पायल, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, फूल के बर्तन आदि थे। बाद में इसकी सूचना डायल 112 व गौर पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।