{"_id":"67dc66b20daabc7f790526a1","slug":"case-registered-against-four-people-including-the-representative-of-the-nagar-panchayat-president-of-munderwa-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133744-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंडेरवा के नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंडेरवा के नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि समेत चार पर केस दर्ज
Fri, 21 Mar 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह उर्फ टिंकू सिंह सहित चार आरोपियों पर पुलिस ने नाली निर्माण के दौरान मारपीट व लूट के आरोप में केस दर्ज किया है।
कस्बे के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर निवासी प्रेमावती पत्नी राम प्रसाद ने मुंडेरवा थाने पर तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च की सुबह करीब 6 बजे उनके घर के सामने नाली निर्माण का कार्य हो रहा था। खोदाई के समय पेयजल आपूर्ति की पाइप कट गई।
आरोप है कि इसे देखकर मोहल्ला के लोग और मुंडेरवा नगर पंचायत में सफाईकर्मी हरिराम ने उसे अपशब्द कहा। विपक्षी हरिराम के साथ अनीता व सविता ने मिलकर मारापीटा। धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने कान से सोने का झाला खींच लिया। प्रेमावती का आरोप है कि यह घटना नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजय सिंह उर्फ टिंकू सिंह के इशारे पर हुई।
इस बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह उर्फ टिंकू का कहना है कि उन पर गलत आरोप लगाया गया है। नाली का निर्माण हो रहा है। इस घटना से उनका कोई लेना देना नहीं है। मुंडेरवा पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपी हरिराम, अनीता, सविता और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय उर्फ टिंकू सिंह पर मारपीट, लूट, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। विवेचना एसआई विजय कांत यादव को सौंपी गई है।