{"_id":"66105cebec36e9da4c0086d6","slug":"case-registered-against-eight-people-in-connection-with-youths-suicide-basti-news-c-207-1-sgkp1002-114378-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवक की आत्महत्या के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवक की आत्महत्या के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
पैकोलिया क्षेत्र के पिकौरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। पिकौरा गांव निवासी एक युवक के आत्महत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ससुराल और मायके पक्ष के आठ लोगों पर आत्महत्या के लिए उसकाने के आरोप में क्राॅस केस दर्ज किया है।
पिकौरा गांव निवासी सांवल प्रसाद ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि उसके पुत्र वीरसेन की शादी गौर क्षेत्र के सरैया तिवारी गांव में लालबहादुर की पुत्री बविता से हुई थी। वीरसेन ससुराल में सम्मान न मिलने और पत्नी की विदाई न हो पाने से आहत था। ससुराल वालों ने अपशब्द कहकर उसकी पत्नी की विदाई करने से मना कर दिया। इसी वजह परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत जिला अस्पताल में हो गई थी।
पुलिस ने ससुराल पक्ष से वीरसेन की पत्नी बबिता, उसकी मां मनराजी, भाई पवन कुमार व अनूप कुमार व दान बहादुर पर केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष से वीरसेन की पत्नी बविता ने न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर आरोप लगाया है कि उसके पति को ससुर सांवल प्रसाद, उनका बेटा पवन कुमार और पत्नी गायत्री प्रताड़ित कर रहे थे। इससे पति मानसिक रूप से परेशान हो गए। इस वजह जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आत्महत्या की धारा में दोनों पक्षों पर क्राॅस केस दर्ज कर लिया गया है। गुण-दोष के आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।