{"_id":"6202bb2b6850b104e9230deb","slug":"case-registerd-on-4-incidents-basti-news-gkp426327942","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के चार मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के चार मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के चार मामले में मुकदमा दर्ज
बस्ती। मारपीट के चार अलग-अलग मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सभी घटनाओं में पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा निवासी सुमानी देवी का आरोप है कि दूसरे के विवाद को लेकर गांव की लक्ष्मी, खुशबू व ओमप्रकाश ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। रुधौली थाने के पिपरपाती खुर्द निवासी जकरून्निशा का आरोप है कि गड्ढे में कूड़ा व पानी फेंकने से मना करने की बात को लेकर जन्नतुन्निशा, वाजिद अली, किस्मत अली व हजरत अली ने मारपीट कर अपशब्द कहते हुए धमकाया। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी वसीम खान का आरोप है कि गाड़ी हटाने की बात को लेकर गांव के इम्तियाज ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा, जिससे बांए हाथ की एक अंगुली फ्रैक्चर हो गई और जानमाल की धमकी दी। छावनी के चौकड़ी निवासी भूप नारायण मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हर्रैया के रेवरादास निवासी राम त्रिपाठी, बड़हर खुर्द निवासी मनोज पांडेय, बेलाड़े शुक्ल निवासी सरवन शुक्ला उर्फ पप्पू व दिवाकांत शुक्ला ने हर्रैया कस्बा में अपशब्दों का प्रयोग किया। मारपीट पर उतारू हो गए और जानमाल की धमकी दी।