फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registerd on 11 with Harriya MLA

हर्रैया विधायक समेत 11 पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

Thu, 03 Mar 2022 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Case registerd on 11 with Harriya MLA
हर्रैया विधायक समेत 11 पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
विज्ञापन

परशुरामपुर (बस्ती)। शनिवार रात कस्बे में हुए विवाद को लेकर हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक व भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह उनके दो भाई व समर्थकों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में बसपा प्रत्याशी/पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह, उनके भाई व अन्य लोगों पर पहले ही दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

बुधवार को ब्रिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह निवासी खड़वा कुंवर थाना परशुरामपुर ने तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि 26 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह सहयोगियों के साथ अपने परशुरामपुर बाजार स्थित आवास पर मौजूद थे। उसी समय बसपा प्रत्याशी राजकिशोर सिंह अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते हुए आ गए। आधे घंटे बाद भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह अपने दो भाइयों कृष्ण कुमार सिंह, अंबकेश्वर प्रताप सिंह उर्फ अंबे सिंह, अरविंद सिंह निवासी सुरैला, आशुतोष प्रताप सिंह उर्फ छोटे सिंह निवासी रघुनाथपुर, सौरभ सिंह उर्फ रंजन, अर्जुन सिंह निवासी अमारी थाना हर्रैया, बीरू सिंह निवासी लजघटा, सूर्य प्रकाश पांडेय उर्फ राजा पांडेय निवासी हर्रैया, महेंद्र सिंह निवासी गोपालपुर, मनीष कुमार सिंह उर्फ मन्नी सिंह निवासी अटवा थाना हर्रैया तथा 25-30 अन्य लोग नाम पता अज्ञात पहुंच गए। आरोप है कि विधायक अजय सिंह उन्हें अपशब्द कहने लगे। आपत्ति करने पर जान से मार डालने के नियत से फायर कर दिए। बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। एसएचओ आलोक सोनी ने बताया कि मामले में 11 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed