{"_id":"60eb2d988ebc3ec7f14f1fb7","slug":"case-on-smugglers-who-fled-after-leaving-a-container-full-of-animals-basti-news-gkp4014855194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से भरा कंटेनर छोड़ भागे तस्करों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से भरा कंटेनर छोड़ भागे तस्करों पर केस
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पॉलिटेक्निक चौराहे से पहले शनिवार की सुबह ढाबा के पास पशुओं से भरे कंटेनर छोड़कर भागने वाले चालक सहित दो आरोपितों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने कंटेनर से 29 पशुओं को मुक्त कराया था।
पुलिस वाहन से पशुओं को उतरवाने के साथ ही कंटेनर मालिक के साथ भागे लोगों का पता लगाने में जुट गई है। फोरलेन पर ढाबा के पास कंटेनर में कुछ खराबी आने पर उसे खड़ा कर चालक तथा अन्य सवार नाश्ता करने जा रहे थे। शनिवार कंटेनर में कुछ आवाज सुनकर लोगों को शक हुआ।
उसकी जानकारी तत्काल पुरानी बस्ती पुलिस को दी। थाने से पहुंची पुलिस टीम ने कंटेनर के पिछले दरवाजे को किसी तरह से खोलवाया तो अंदर पशु भरे हुए थे। ग्रामीणों की मदद से कुल 29 पशुओं को बाहर निकाला गया। काफी ढूंढने के बावजूद कंटेनर चालक और उसमें सवार रहे तस्कर का पता नहीं चला। एसओ बृजेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों के विरुद्घ गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।