{"_id":"6658e6da8c752735eb08da84","slug":"case-on-posting-photo-of-vvpat-basti-news-c-207-1-sgkp1002-118046-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वीवीपैट की फोटो पोस्ट करने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वीवीपैट की फोटो पोस्ट करने पर केस
Fri, 31 May 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 31 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान वीवीपैट की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अरविंद चौधरी नाम के यूजर पर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र के बनकटा निवासी कृष्ण प्रताप चौरसिया सरयू नहर खंड चार के सहायक अभियंता पद पर तैनात हैं। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी थी। मंगलवार को तहरीर दी कि प्राथमिक विद्यालय मनहनडीह मतदान केंद्र पर 25 मई को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी थी। कक्ष संख्या-02 व बूथ संख्या -245 में अरविंद चौधरी नाम के व्यक्ति ने वीवीपैट का फोटो खींचकर अपने फेसबुक आईडी पर अपलोड कर मतदान की गोपनीयता भंग कर दी, जो निर्वाचन आयोग के निर्देशों के प्रतिकूल है। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद