{"_id":"618963a9e5393a270814d371","slug":"case-on-fourteen-in-matter-of-beat-basti-news-gkp4156725174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के चार मामलों में 14 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के चार मामलों में 14 पर मुकदमा
विज्ञापन
मारपीट के चार मामलों में 14 पर मुकदमा
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटना
संवाद न्यूूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस ने मामूली विवाद को लेकर हुए अलग-अलग मामलों में 14 लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के नचना निवासी सन्तराम ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद में गांव के ही आज्ञाराम गाली-गलौज दे रहे थे। जब इसका विरोध किया तो आज्ञा राम, मायाराम, नंदलाल व रामू ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमे चोट आयी है। वहीं दूसरे पक्ष की सरस्वती पत्नी रामललित ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर संत राम, मस्तराम, गणेश व कुमार गाली गलौज दे रहे थे। मना करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं एक अन्य मामले में नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम अगईभगाड निवासी राजकुमार सिंह ने नगर पुलिस दिए तहरीर में आरोप लगाया कि मामूली विवाद को लेकर गांव के ही अमित सिंह व जेडी सिंह निवासी डारीडीहा थाना कोतवाली ने हमें मार पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर निवासी मीना देवी पत्नी रामलगन गुप्ता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मामूली विवाद को लेकर गांव के ही हसीना पत्नी अख्तर रजा, नूरजहां व जूली पुत्री अख्तर रजा गाली गलौज दे रही थीं। विरोध किया तो उक्त तीनों लोग लाठी डंडे से मार पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में भी मारपीट का केस दर्ज किया है। एक अन्य मामले में नगर थाना क्षेत्र के भूअर उपाध्याय निवासी उमेश कुमार तिवारी की तहरीर पर नगर पुलिस ने बृज किशोर के खिलाफ मार पीट का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी नगर बाबू लाल ने बताया कि सभी मामले में पुलिस जांच कर रही है।