{"_id":"602970ef8ebc3ee95c52b976","slug":"case-on-coercion-for-suicide-basti-news-gkp3847670139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस
बस्ती। मोबाइल पर बात करते-करते किशोरी के कुआनो में कूदकर जान देने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को नामजद किया है। मृत किशोरी की मां ने कोतवाली थाने में तहरीर दी थी।
कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले गोपी और आदित्य पर छेड़खानी तथा आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
12 जनवरी की दोपहर कोतवाली क्षेत्र की किशोरी नए अमहट पुल से नदी में कूद गई थी। प्रारंभिक जांच में तथ्य सामने आया कि घटना से ठीक पहले एक युवक उसके साथ कुआनो नदी के नए अमहट पुल पर साथ गया। पुल पर खड़े होकर दोनों काफी देर तक बात करते रहे। उसी दौरान अचानक किशोरी नदी में कूद गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
तहसीलदार पवन जायसवाल, तत्कालीन सीओ सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। गोताखोर के जरिए किशोरी की तलाश कराई थी। दो दिन बाद शव बरामद हुआ था। मृतका की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी छेड़खानी से परेशान थी और उसी के चलते ही नदी में कूदकर जान दे दी।