फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case on 63 including 44 nominated in 10 cases of assault

मारपीट के 10 मामलों में 44 नामजद सहित 63 पर केस

Sun, 30 Oct 2022 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Case on 63 including 44 nominated in 10 cases of assault
मारपीट के 10 मामलों में 44 नामजद सहित 63 पर केस
विज्ञापन

बस्ती। अलग-अलग छह थानाक्षेत्रों में मारपीट के 10 मामलों में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर 44 नामजद व 19 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली थाने की पुलिस ने मारपीट के दौरान नाखून से मुंह तथा हाथ के चमड़े नोच लेने, जान से मारने की धमकी तथा झगड़े के दौरान मंगलसूत्र तोड़कर नुकसान करने के आरोप में दुर्गावती निवासी कटरा बाईपास की तहरीर पर दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इनमें रामरति पत्नी स्व. मोहन व लाला निवासी कटरा बाईपास दुर्गानगर थाना कोतवाली शामिल हैं। पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने अपशब्द कहते हुए मारने पीटने के मामले में जय किशन निवासी धोबी टोला दक्षिण दरवाजा की तहरीर पर वहीं के दीपक, रिंकू, अजय और मनीष निवासी पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुरानी बस्ती थाने के ही करूआ बाबा निवासी मनोज कुमार की तहरीर पर पिंटू व मोहित पर मारपीट, अपशब्द कहने व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। वाल्टरगंज थाने के कल्याणपुर में मारपीट के मामले में पप्पू की तहरीर पर राम सूरत, यशपाल, सत्यम व अमरावती पत्नी चंद्रपाल पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के मनौरी डाड़ी गांव में मारपीट के मामले में लक्ष्मी पत्नी बलराम की तहरीर पर रामउजागिर, हरिराम की पत्नी, चांदनी पुत्री हरीराम व अर्चना पुत्री हरीराम पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसी थाने के लक्ष्मणपुर में गुलाम हजरत की तहरीर पर गुलाम दस्तगीर, गुलाम दस्तगीर की पत्नी, उसकी बेटी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

छावनी थाने के गोरख लाइन ढाबा पचवस पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने संजीव सिंह की तहरीर पर मुन्ना सिंह, कल्लू , सूरज व 10-15 व्यक्ति अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में दूसरे पक्ष के सूर्य विलास उर्फ मुन्ना सिंह निवासी निवासी पैतेपुर थाना छावनी की तहरीर पर संजीव सिंह उर्फ छोटू, प्रभाकर उर्फ प्रवीण, बादल, अमित सिंह उर्फ बादशाह, मनीष सिंह उर्फ लक्की, वैभव सिंह निवासी पचवस व तीन-चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुरामपुर थाने के धर्मपुर में कमलेंद्र कुमार की तहरीर पर शिवम, शालू पुत्री वीरेंद्र प्रसाद व दो अज्ञात पर मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में दूसरे पक्ष की ज्योति शुक्ला पुत्री विरेंद्र प्रसाद शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने कमलेंद्र शुक्ला व पुष्पर शुक्ला पर मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज थाने के गहरवार जोत में हृदयराम की तहरीर पर पुलिस ने राममूरत, राम नवल व रीता देवी पत्नी राम नवल पर मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed