{"_id":"61900f6e61e68c5f1438ce30","slug":"case-on-15-in-fighting-basti-news-gkp4162451189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के चार मामलों में 15 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के चार मामलों में 15 पर मुकदमा
विज्ञापन
मारपीट के चार मामलों में 15 पर मुकदमा
- पुरानी बस्ती, गौर और मुंडेरवा थाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मारपीट के चार मामलों में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुरानी बस्ती थाने के खझवा निवासी संदीप कुमार पटेल ने तहरीर दी कि गांव के हरेंद्र, श्रीराम, रवि व गुजराती पत्नी हरेंद्र ने जमीन के विवाद में मारापीटा और अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष के हरेंद्र चौधरी की तहरीर पर अजीत पटेल, अभिनाश पटेल, संदीप व राहुल निवासी गण खझवा के खिलाफ खेत जोतने के विवाद में मारपीट व अपशब्द कहते हुए धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी तरह गौर थाने के गिधनी गांव में जमीन के विवाद में अपशब्द कहने, लाठी डंडे से मारने-पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दिनेश सिंह की तहरीर पर सर्वजीत सिंह, विजय सिंह, नीलम सिंह पत्नी विजय सिंह व सचिन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि मुंडेरवा पुलिस ने उमरी अहरा में पुरानी रंजिश व लक्ष्मी प्रतिमा की फोटो खींचने की बात को लेकर विपक्षीगण द्वारा गाली गुप्ता देते हुए मारने करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में पिन्टू सिंह ने तहरीर दी। जिसके आधार पर शिवा सिंह, महेन्द्र सिंह व कुंवर सिंह निवासी उमरी को नामजद किया है।