फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case on 10 difrent district smuglar

दस अंतरजनपदीय गांजा तस्करों पर मुकदमा,एक गिरफ्तार

Sun, 17 Oct 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
case on 10 difrent district smuglar
दस अंतरजनपदीय गांजा तस्करों पर मुकदमा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- दो बोरे में पचपन किलो गांजा बरामद
- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मिली थी पुलिस को सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के सरयू नदी पर बने पुल के पास शुक्रवार शाम को पुलिस ने गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में सामने आया कि तस्करी में नौ और लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित समेत कुल दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गोलवा तिराहे के पास कठौवा पुल पर ड्यूटी पर थे। उसी समय स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय टीम के साथ पंहुचे। उनसे अपराधियों के संबंध में वार्ता हो रही थी। तभी सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दो पहिया वाहन पर बोरे में अवैध सामान लेकर टांडा की तरफ जा रहा है। लोग माझाखुर्द चौकी प्रभारी सुरेश यादव के साथ पुल के तरफ गए। कुछ समय बाद संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने वाहन खड़ा कर भागने का प्रयास किया। दौड़ा कर पकड़ लिया गया। तलाशी में बोरे में भरा सामान गांजा निकला। पूछताछ में उसने अपना नाम परमात्मा अग्रहरि निवासी केदार नगर बाजार थाना इब्राहिमपुर आंबेडकर नगर हाल मुकाम कटेहरी थाना अहिरौली बताया। थाने लाकर तौला गया तो बोरों में भरा गांजा पचपन किलो पांच सौ ग्राम निकला। उसने यह भी बताया कि दोनों बोरे में भरा गांजा विपिन वर्मा से लिया था। इस धंधे में उसके व विपिन के अलावा सुरेंद्र गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, राजामोहन सिंह, रामेश्वर सिंह, सूरज कुमार, धीरज कुमार शर्मा, रवि भारती, मुसाफिर भारती के साथ मिलकर खरीदकर इधर-उधर बेंचते हैं। मिलने वाला लाभ सभी लोग बांट लेते हैं। आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed