फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case of dowry harassment and assault against six people

Basti News: छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस

Fri, 11 Apr 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 11 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Case of dowry harassment and assault against six people
गौर। युवती की तहरीर पर पति सहित ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। गौर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बढ़या निवासी राम रघुवीर पाठक की पुत्री प्रियांशी पाठक की शादी 2022 में ग्राम सरैया बलरामपुर, राजे सुल्तानपुर जिला आंबेडकर नगर निवासी देवी शरन पाठक के साथ हुई थी। तहरीर में उसने बताया कि शादी के समय दहेज व सीकड़ के लिए विवाद हुआ था। मामला किसी तरह शांत हुआ। उसके बाद विदाई हुई। उसके बाद ससुराल के लोग दहेज को लेकर हमेशा प्रताड़ित करते रहे। कई बार उसको मारा पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति देवी शरन पाठक, ससुर अवधेश पाठक, सास माया पाठक, देवर राजन पाठक व ननद रुक्मणी और प्रियंका पाठक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाधक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed