फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case of culpable homicide against three including doctor

Basti News: डॉक्टर सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 26 May 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against three including doctor
बंद पड़ा न्यू अवध हास्पिटल।
बस्ती। शहर के मेडिकल कॉलेज मार्ग पर स्थित न्यू अवध हास्पिटल में प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में मृतका के देवर बृजेश मिश्र ने तहरीर दी है। दूसरी ओर, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने इस मामले में जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बनकटी ब्लाक क्षेत्र के हनौता गांव निवासी 27 वर्षीय गर्भवती सुधा 6 माह की गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा के चलते 23 मई को परिवार के लोग गर्भवती को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां अव्यवस्था देख वह लोग गर्भवती को दूसरे चिकित्सालय में बाहर भर्ती कराने ले जा रहे थे। परिवार के लोगों का आरोप है कि न्यू अवध हास्पिटल के पास उसे जबरन उतार कर भर्ती करा दिया गया, जहां 24 मई को उसे शिशु पैदा हुआ। शाम करीब 6 बजे पैदा हुए शिशु की मौत हो गई। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद प्रसूता सुधा ने भी दम तोड़ दिया। परिवार के लोग इसे अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही मानते हुए हो हल्ला शुरू कर दिए। स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टर व कर्मचारी मौके से फरार हो गए। इस बीच पुलिस को भी घटना की सूचना मिली। मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशांक शेखर मय दलबल पहुंच गए। यहां परिजनों से वार्ता की और स्थिति नियंत्रित किया। बाद में देर रात मृतका के देवर बृजेश ने पुलिस को तहरीर दिया, जिसमें लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. लवकुश पटेल, संचालक गिरजेश व इंद्रस सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करीब 12 मरीजों को तत्काल ओपेक चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

इधर इस मामले में सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि अस्पताल का पंजीकरण है। इस घटना में मौके पर चिकित्सक मौजूद थे अथवा कोई और यह जांच का विषय है। इस पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। यदि अस्पताल की लापरवाही साबित होगी तो उसका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed