{"_id":"683f582f0756464ad40f49c6","slug":"case-filed-for-making-objectionable-picture-viral-basti-news-c-207-1-sgkp1006-137726-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने पर केस
Wed, 04 Jun 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के चचेरे भाई ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 29 मई को उसकी चचेरी बहन का फोटो कहीं से लेकर रामापुर गांव निवासी विक्रम सिंह उर्फ ज्ञानेश्वर ने फर्जी इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इससे उसके परिवार की बदनामी हो रही है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने बताया है कि आरोपी पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
नशीला पदार्थ पिलाकर जेवरात व नकदी चोरी, केस
बस्ती। रुधौली पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं पर केस दर्ज किया है। मनियांव निवासी मनीष कुमार ने तहरीर दी कि 27 अप्रैल को दो अज्ञात महिलाएं स्कूटी से उनके घर आई थीं। थोड़ी देर बाद वाल्टरगंज क्षेत्र की रहने वाली सीमा भी घर पर आई। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर उनकी मां को कोल्डडि्रंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उनका बक्सा, अलमारी खोलकर सोने के झुमके, बाली, चेन, अंगुठी, चांदी के जेवरात व 73 सौ रुपया चुरा लिया। चोरी का सामान लेकर जाते समय गांव के कुछ लोगों ने इन्हें देख लिया था। केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में युवती की मां ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में आरोपी संदीप कुमार यादव निवासी नगरा बौडिहार थाना मुंडेरवा जिला बस्ती के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत किया। जहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया। संवाद