{"_id":"68853a1490c15a18ae028160","slug":"case-filed-for-feeding-poisonous-substance-to-cow-basti-news-c-7-1-gkp1014-1017004-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गाय को जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गाय को जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में केस दर्ज
Sun, 27 Jul 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने गाय को जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। परशुरामपुर गांव निवासी शिवश्याम वर्मा ने तहरीर दी है कि 22 जुलाई की सुबह वह अपनी गाय को बाग में बांधकर आए थे। दोपहर करीब 12 बजे पानी पिलाने गए तो देखा कि गाय के मुंह से झाग निकल रहा था। उनका आरोप है कि किसी ने गाय को जहरीला पदार्थ खिला दिया। गाय को पशु चिकित्सालय ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन