फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against two employees of a private hospital

Basti News: निजी अस्पताल के दो कर्मियों पर केस दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two employees of a private hospital
बस्ती। कोतवाली थाने में डीआरएमएस हॉस्पिटल से जुड़े दो कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और धमकी का केस दर्ज हुआ है। अस्पताल संचालक प्रमोद कुमार निवासी कनैला थाना कलवारी हाल मुकाम डीआरएमएस हॉस्पिटल ने तहरीर दी।
विज्ञापन

बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर थानाक्षेत्र के दुभरा निवासी राजू और राजभर सूरज कार्यरत थे। दोनों के जिम्मे अस्पताल के कार्य के अलावा घर के भी काम थे। तहरीर के अनुसार, राजू को चेकबुक और पाॅवर ऑफ अटॉर्नी दी गई थी। दोनों कर्मियों ने अस्पताल से जुड़े कार्यों का दायित्व निभाने का शपथपत्र दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि 31 मई 2024 की रात दोनों बिना सूचना के अस्पताल छोड़कर चले गए। बाद में राजू ने दुकान खोलने के लिए फोन पर 1.80 लाख रुपये की मांग की। संचालक ने रुपये दे दिए। मगर वह और पैसे मांगने लगा, जिसे देने से मना करने पर राजू नाराज हो गया और तरह-तरह की धमकी देने लगा। संचालक ने 15 दिसंबर 2024 को दोनों को रजिस्टर्ड नोटिस भेजकर अस्पताल से संबंधित कागजात और कार्यभार सौंपने को कहा, लेकिन उन्होंने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया और अस्पताल को बर्बाद करने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed