{"_id":"68ab6dc71667c6f69009643a","slug":"case-filed-against-pickup-driver-caught-with-lpg-cylinder-basti-news-c-207-1-bst1004-142534-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रसोई गैस सिलिंडर के साथ पकड़े गए पिकअप चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रसोई गैस सिलिंडर के साथ पकड़े गए पिकअप चालक पर केस दर्ज
Mon, 25 Aug 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। रसोई गैस सिलिंडर के साथ पकड़े गए पिकअप चालक पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। गौर के पूर्ति निरीक्षक शैलेश कुमार ने तहरीर में बताया है कि शनिवार दोपहर में आरोपी शिवकुमार निवासी मदईपुर कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा पिकअप पर 90 सिलिंडर लादकर पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद बाजार में खड़ा था। स्थानीय गैस एजेंसी के मालिक की शिकायत पर आपूर्ति विभाग की टीम ने सिलिंडर बरामद कर स्थानीय एजेंसी की सुपुर्दगी में रखवा दिया था। उनकी तहरीर पर रविवार को केस दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि पिकअप चालक पर ईसी एक्ट में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि पिकअप चालक पर ईसी एक्ट में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद