{"_id":"67d850f6f41bfd13230d06d3","slug":"case-filed-against-four-for-assaulting-a-home-guard-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133535-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होमगार्ड से मारपीट में चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होमगार्ड से मारपीट में चार पर केस दर्ज
Mon, 17 Mar 2025 10:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
सोनहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक होमगार्ड के साथ मारपीट, जानमाल की धमकी और मोबाइल तोड़ने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
सोनहा थाना क्षेत्र के नाथपुर निवासी वीरेंद्र नाथ पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ड्यूटी से होली के दिन घर जा रहे थे। मैलानी उर्फ हिंदूनगर गांव के पास सड़क के किनारे कुछ लोग एकत्र होकर विवाद करते दिखे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से डायल 112 को फोन करने को कहा। बाद में वह खुद डायल 112 को फोन करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। हमलावरों ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनोद कुमार, संतोष, ओमकार और सुनील कुमार त्रिपाठी निवासी मैलानी उर्फ हिंदूनगर पर केस दर्ज किया है। संवाद