{"_id":"68f3f6f6400f47dee108be12","slug":"case-filed-against-chairman-babhanan-and-10-others-in-boundary-wall-dispute-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146091-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चहारदीवारी विवाद में चेयरमैन बभनान समेत 10 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चहारदीवारी विवाद में चेयरमैन बभनान समेत 10 पर केस
Sun, 19 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। दो माह पहले बभनान कस्बे में बाउंड्रीवॉल के विवाद में युवक पर प्राणघातक हमला करने के मामले में पुलिस ने घायल की मां की तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बभनान प्रबल मलानी समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौर थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 निवासी शैल जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ससुर स्व. वंशीधर जायसवाल की पैकोलिया क्षेत्र के मरवटिया बाजार वार्ड नं. 9, लक्ष्मीबाई नगर, बभनान में गाटा संख्या 62 पर ढाई बिस्वा जमीन है, जहां पुरानी ऑयल मिल स्थापित है।
शैल के अनुसार, मकान के उत्तर दिशा में सफाई और आवाजाही के लिए चार फीट की गली छोड़ी गई थी। 18 अगस्त को बाउंड्रीवॉल गिरने के बाद जब मरम्मत कराई जा रही थी, तभी प्रबल मलानी, विवेक सिंह, जितेंद्र सिंह, वाहिद, दिनेश गुप्ता सहित करीब 10 लोग कब्जा करने की नीयत से मौके पर पहुंच गए और दीवार गिराने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपियों ने शैल के बेटे आशीर्वाद जायसवाल को अपशब्द कहते हुए पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि वाहिद ने गले पर दोनों हाथ रखकर जान से मारने की नीयत से दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया। बचाव में पहुंचे परिजनों पर भी हमला कर दिया।
आरोप है कि वाहिद ने कट्टे से फायरिंग की और शैल की ननद संतोष देवी के गले की चेन छीन ली। पीड़िता ने कहा कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और जान-माल की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।