{"_id":"614774e78ebc3ebd6b0d2743","slug":"case-file-basti-news-gkp409841680","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचिंग मामले में लूट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन स्नेचिंग मामले में लूट का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात खरीदारी करने निकली महिला के साथ हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के गांधीनगर में शनिवार शाम खरीदारी करने गई महिला के गले से सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
लालगंज के मेहनौना निवासी सोनी पत्नी सूरज वर्तमान में कोतवाली के माली टोला गांधीनगर में पति के साथ किराए के मकान में रहती हैं। उन्होंने तहरीर में बताया है कि गांधीनगर बाजार से खरीदारी कर माली टोला जाते समय महेश चूड़ी केन्द्र के पास एक युवक ने झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र खींच लिया। इससे उनके गले व कंधे में चोट भी आई। कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हुलिए आदि के बारे में जानकारी के साथ ही छानबीन में सामने आई अन्य जानकारियों के आधार पर आरोपी की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
---